फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the sultry summer, power cuts made people miserable

उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती ने बेहाल हुए लोग

Tue, 29 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
In the sultry summer, power cuts made people miserable
पीडीडीयू नगर। बारिश बंद होने के बाद चार दिनों से गर्मी ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। उमसभरी गर्मी के साथ तापमान में वृद्धि होने लगी है। मंगलवार को दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि बारिश के दौरान यह गिरकर 26 डिग्री पर था। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की समस्या ने भी सिर उठाना शुरू कर दिया है। ट्रांसफार्मरों के जलने के साथ ही लोकल फाल्ट के कारण लोगों को दिन व रात में बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। सोमवार की रात से मंगलवार की भोर तक नगर के लोग बिजली कटौती से परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर के लोगों को बिजली कटौती की सबसे ज्यादा परेशानी सोमवार की रात व मंगलवार को हुई। सोमवार की रात नगर के कालीमहाल क्षेत्र में रात के 11.15 बजे एबीसी केबल में आग लग गई। इसे ठीक करने में बिजली कर्मियों को रात के दो बज गए। इसके बाद सिद्धार्थपुरम कालोनी में रात के 11. 30 बजे एबीसी बंच की पीएलसी जल जाने से आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों ने इसे रात के ढ़ाई बजे ठीक किया। वहीं रविनगर कॉलोनी में सिंचाई विभाग के पास लगे ट्रांसफार्मर के एक फेज का तार रात के 11.15 बजे टूट गया। कर्मियों ने भोर के तीन बजे इसे ठीक किया। इसके अलावा विजय नगर कालोनी में सोमवार की रात के दो बजे के करीब तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। बिजली विभाग के कर्मियों ने इसे बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न 11 बजे ठीक किया। इस बीच बिजली न रहने से लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। बृहस्पतिवार की भोर के करीब चार बजे लाट नंबर दो स्थित ट्रांसफार्मर के एक फेज का डीओ उड़ गया। सुबह सात बजे कर्मचारियों ने इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की। वहीं बृहस्पतिवार की अपराह्न तीन बजे जीटी रोड के बीच से गुजरा एलटी तार टूटकर लटकने लगा। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। पीकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों को सचेत करने के साथ बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे में टूटे तार की मरम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed