फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the reconnaissance of Naxalites, the police made the villagers aware by combing the forests

नक्सलियों की टोह में पुलिस ने जंगलों में काम्बिंग कर ग्रामीणों को की जागरूक

Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the reconnaissance of Naxalites, the police made the villagers aware by combing the forests
नौगढ़(चंदौली)। नक्सलियों की टोह लेने के लिए शनिवार को पुलिस सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता के नेतृत्व में जंगल में कांबिंग की, इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी भी मौजूद थी। पुलिस टीम ने चंद्रप्रभा, राजदरी , देवदरी जलप्रपात के बीच जंगलों में कांबिंग किया। इस दौरान गांव के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

सीओ श्रुति गुप्ता ने पुलिस कर्मियों को आदेश दिया कि वो जलप्रपात पर घूमने आए सैलानियों को छलके पर स्नान करने से रोके जाए। किसी भी दशा में सैलानी कुंड अथवा बहते हुए पानी में स्नान ना करें। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ कर जानकारी हासिल किया। ग्रामीणों से कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो तत्काल सरकारी नंबरों पर सूचना दें। सीओ ने गांव के लोगों को जागरूक कर नक्सली संचरण को रोकने में पुलिस की मदद करने को कहा। कांबिंग में थाना प्रभारी नौगढ़ राजकुमार यादव , चौकी प्रभारी चंद्र प्रभा रामनयन सिंह के अलावा अलख नारायण सिंह सहित अन्य पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed