{"_id":"0f7c4311da7e937162917841c33194f4","slug":"in-the-current-entry-kiosk-vegetable-vendor-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी में करंट उतरने से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमटी में करंट उतरने से सब्जी विक्रेता की मौत
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव भुपौली मार्ग पर बहादुरपुर गांव स्थित पोलाव शहीद बाबा की मजार के पास शनिवार की शाम पांच बजे सब्जी विक्रेता की गुमटी में करंट उतरने से युवक की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। गुमटी के उपर से गुजरे हाईवोल्टेज तार से नीम के पेड़ में होता हुआ करंट गुमटी तक पहुंचा। झुलसे युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सूजाबाद गांव निवासी कल्लू साहनी (20) पुत्र लल्लन साहनी के सब्जी की दुकान बहादुरपुर स्थित पोलाव शहीद बाबा की मजार के पास है। दुकान के उपर से हाईवोल्टेज तार गुजरा है और दुकान से सटे नीम का पेड़ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से तार से नीम के पेड़ में करंट उतर आया और पेड़ के डाली गुमटी के टीन शेड में छूने की वजह से करंट दुकान में उतर आया।
शाम पांच बजे कल्लू ने टीन शेड के खंभे को छूआ तो करंट की चपेट में आ गया। भाई को तड़पता जितेन्द्र उसे छूड़ाने पहुंचा। जैसे ही उसने कल्लू को छूआ वह भी चपेट में आ गया।