फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In suspicious circumstances, the body of a young woman found hanging on the acacia tree, both found hanging on different ends of a sari

संदिग्ध परिस्थतियों में बबूल के पेड़ पर लटकता मिला युवक-युवती का शव, एक साड़ी के अलग-अलग सिरे पर झूलते मिले दोनों 

Sat, 25 Apr 2020 07:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 25 Apr 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
In suspicious circumstances, the body of a young woman found hanging on the acacia tree, both found hanging on different ends of a sari
फांसी - फोटो : social media

चंदौली जिले की चकिया कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर ग्राम सभा के पथरहिया के गिरिया पहाड़ी के जंगल में शनिवार की दोपहर बबूल के पेड़ से साड़ी के सहारे युवक और युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही चरवाहों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के पीछे प्रेम प्रपंच का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


चकिया कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर ग्राम सभा के पथरहिया के गिरिया पहाड़ी के जंगल में शनिवार की दोपहर राजन (18) पुत्र रामाश्रय बिंद का शव साड़ी के सहारे बबूल के पेड़ के सहारे लटका हुआ था। उसी साड़ी के दूसरे सिरे पर सुखवंती (18) पुत्री चंद्रमा वनवासी का शव झूल रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे चरवाहे की नजर शव पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ चकिया समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर चकिया कोतवाली ले गई। लोगों ने बताया कि राजन की मिर्जापुर के अहरौरा में शादी भी तय हुई थी। सीओ चकिया नीरज पटेल ने बताया कि एक ही साड़ी के अलग-अलग सिरे पर फंदे के सहारे शव लटके हुए मिले है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed