फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In cricket competition, Pereva defeated Kormi by six wickets

क्रिकेट प्रतियोगिता में परेवा ने कोरमी को छह विकेट से हराया

Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
In cricket competition, Pereva defeated Kormi by six wickets
क्षेत्र के अरंगी गांव में नागवंशी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रही कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को कोरमी और परेवा की टीम बीच मैच खेला गया। इसमें परेवा की टीम ने कोरमी की टीम को छह विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

निर्धारित 12 ओवर के मैच में कोरमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोरमी की टीम 10वें ओवर में ही 79 रन बना कर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए परेवा की टीम ने नौंवे ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले परेवा के खिलाड़ी हनुमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग मन्नू पांडेय और मनीष सिंह ने की। इस दौरान आलोक सिंह, रितेश श्रीवास्तव, विशाल सिंह, मोहित सिंह, सोमेश सिंह, आयुष सिंह, लवकुश प्रजापति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed