फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In Chhatampur village, there was a breach of animal and grain theft

छतेमपुर गांव में सेंध लगाकर पशुआहार और अनाज चोरी

Tue, 05 May 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
In Chhatampur village, there was a breach of animal and grain theft
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के छतेम गांव स्थित नहर के सामने अनाज की आढ़त में सोमवार की रात चोर सेंध लगाकर लगभग 15 हजार रुपये का पशु आहार, चावल व गेहूं चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे आढ़त के स्वामी को चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव में नहर की पुलिया के सामने बने कटरे की एक दुकान में रात्रि में चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर चोर दुकान के अंदर रखा चावल, गेहूं व पशु आहार चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह छह बजे के लगभग जब आढत स्वामी राजकुमार केशरी दुकान खोलने पहुंचा तो बाहर चावल व गेहूं गिरा देखा। दुकान का दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। दुकान की एक दीवार में बड़ा सा छेद बना हुआ था। दुकान में रखी वस्तुओं की जानकारी ली तो भारी मात्रा में पशु आहार सहित गेहूं व चावल गायब मिले। दुकान के स्वामी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। दुकान के स्वामी ने स्थानीय थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed