फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In Chandauli, the young man was called to feed pann, then did this painful work

चंदौली की घटनाः  फोनकर युवक को पान खिलाने के लिए बुलाया, फिर कर दिया ये दर्दनाक काम

Wed, 16 Mar 2022 07:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Mar 2022 07:01 PM IST
सार

गांव के कुछ लोगों ने युवक को फोनकर पान की दुकान पर बुलाया। वहां पहुंचने पर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया।  इसके बाद लाठी-डंडे से पिटाई कर युवक की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
In Chandauli, the young man was called to feed pann, then did this painful work
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में बलुआ थाने के मोहनपुरवा गांव में मंगलवार की देर शाम कुछ लोगों ने पान खिलाने के बहाने बुलाकर आटो चालक की लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या दी। जमीन के विवाद में हुई घटना में पुलिस ने छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन


 मोहनपुरवा गांव निवासी बनारसी यादव (35) ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार की शाम को वह ऑटो चलाकर घर आया। फिर धान कुटवाकर ऑटो से घर लाया। देर शाम गांव के कुछ लोगों ने उसे फोनकर पान की दुकान पर बुलाया।
विज्ञापन


वहां बनारसी के पहुंचने पर विवाद हो गया। घर वालों का आरोप है कि आरोप है कि बुलाने वाले छह लोगों ने जमीन के विवाद में लाठी-डंडे और ईंट से वारकर बनारसी को जख्मी कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हालत गंभीर देखकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरबी यादव, राजू यादव सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मारपीट में युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed