फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Improve the condition of irrigation and power supply: Dr. Mahendranath Pandey

सिंचाई और बिजली आपूर्ति की हालत सुधारें : डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Mon, 07 Aug 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Improve the condition of irrigation and power supply: Dr. Mahendranath Pandey
चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बिजली और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सिंचाई और बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करें। इसमें लापरवाही नहीं चलेगी। शनिवार की देर रात विकास भवन सभागार में बिजली और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूछा कि खेतों तक पानी पहुंचाने में प्रमुख कठिनाई क्या हैं। उसके समाधान की क्या योजना बनाई गई है। अधिकारी कोई उत्तर नहीं दे सके। अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए कहा कि सोमवार तक ट्यूबवेल को एनओसी नहीं दिया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले की सिंचाई से संबंधित समस्याओं को चिह्नित करके उसके समाधान की तात्कालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करके तीन दिन के भीतर जिलाधिकारी को मुहैया कराएं। योजना की जानकारी किसानों को भी दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने सिंचाई समस्याओं को लेकर नोडल अफसर तैनात किए जाएं और उसकी जानकारी भी किसान और जनता को दी जाए। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके साथ उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर विद्युत की कम आपूर्ति को लेकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि खरीफ गोष्ठी के दौरान नहरों का रोस्टर बनाया गया है। उस रोस्टर से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं और सिंचाई व विद्युत विभाग के अधिकारी समन्वय से काम करें। बैठक में विधायक कैलाश आचार्य, जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुशवाहा, राणा सिंह आदि उपस्थित रहे।


सिंचाई की समस्या का करें समाधान : सुशील

पीडीडीयू नगर। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर रविवार को 30 पंप कैनालों पर चलो नहर की टेल के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। किसानों से संवाद कर विभाग के अधिकारियों ने उनकी समस्या सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

धानापुर की नगवां पंप कैनाल पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व नलकूप विभाग के मुख्य अभियंता चेतन कुमार माहेश्वरी सुनवाई गई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि किसानों की सिंचाई की समस्या का जल्द समाधान कराएं। लघु डाल विभाग के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि जिले के नौबतपुर, करौती, चारी, रेरूआ, धनाईतपुर, अरंगी, अदसढ़, ककरैत, मुड्डा, कोनिया, हलुआ, भूसी, मूसी, बैरा पूर्वी व बैरा दस, कौडिहार, नेवाजगंज पूर्वी व नेवाजगंज, वनभीषमपुर, वीरासराय, गुरैनी, सुदाव, बलुआ, नगवा, कुंडाकला, मिल्कीपुर, सोगाई, कोटीघाट, महदेउर, धनकुबौरी गांव में चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed