फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Immersion of 144 idols took place,

Chandauli News: 144 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, 133 प्रतिमाएं आज होंगी विसर्जितज

Mon, 14 Oct 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Immersion of 144 idols took place,
चंदौली। जिले में शनिवार की देर रात गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पोखरों,तालाबों और नहरों में विसर्जन किया गया। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले भर में सार्वजनिक तौर पर कुल 277 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।
विज्ञापन

इनमें अबतक कुल 144 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष चौकसी बरती गई। सोमवार को 133 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन

जिले में दुर्गा पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर दशहरा के दिन रावण वध की लीला देखी। जिले में 277 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं और 60 से 35 फिट के चार स्थालों पर रावण का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और आसपास के क्षेत्रों में 30 से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। नगर के दामोदरदास, मालगोदाम, मानसरोवर के अलावा देहात क्षेत्र के 30 से अधिक तालाबों, पोखरों और नहरों में मूर्तियां विसर्जित की गईं। भक्तों की टोलियां देवी गीतों पर थिरकते तालाबों की ओर प्रस्थान कीं। विसर्जन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष चौकसी बरती गई। पीडीडीयू नगर की 26, मुख्यालय स्थित प्रतिमाओं सहित कुल 144 प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार की देर रात तक किया गया। पीडीडीयू नगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शनिवार को प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली थी। निर्धारित तालाबों के पास और नहर में विसर्जन हुआ। ज्यादातर प्रतिमाएं दामोदरदास पोखरे के पास विसर्जित की गईं। इनमें घरों में स्थापित 20 और सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित छह प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

शनिवार को दोपहर बाद पूजा पंडाल से मूर्तियों के उठने का क्रम शुरू हुआ। बड़े वाहनों पर प्रतिमा संग गाजे बाजे के साथ नाचते-झूमते युवा विसर्जन स्थलों पर पहुंचे। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि शनिवार की देर रात तक 144 प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। शेष 133 सोमवार को विसर्जित की जाएंगी। बताया कि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली थी।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed