फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal plotting on agricultural land

Chandauli News: खेती की जमीन पर कर रहे अवैध प्लॉटिंग

Mon, 19 Feb 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal plotting on agricultural land
नियामताबाद। विकास खंड क्षेत्र के 88 ग्राम पंचायतों में से 55 ग्राम पंचायतों में कृषि का रकबा दिन प्रतिदिन कम हो रहा है। रामनगर, पड़ाव, दीनदयाल उपाध्याय नगर से सटे ग्राम पंचायत में तेजी से प्लाॅटिंग का कार्य हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्र फेज वन और फेज दो के बाद तीसरे औद्योगिक पार्क का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसमें सरकारी जमीन भी सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से बिक जा रही है। कॉलोनाइजर उस जमीन का उपयोग रास्ते में कर ले रहे हैं। पं. कमला पति त्रिपाठी के प्रयास से क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने के लिए गंगा से नहरों का जाल बिछाया गया था।। खेती के फलीभूत होने से जिले को धान के कटोरे के रूप में पहचान बन गई। अब इसी नियामताबाद विकास खंड के 88 में 55 ग्राम पंचायतों में कृषि की जगह औद्योगिक पार्क, प्लाॅटिंग का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र एरिया फेज वन एवं फेज दो के बाद, क्षेत्र का सबसे कृषि उपजाऊ भूमि क्षेत्र चंदाइत शिवनाथ पुर में औद्योगिक पार्क का कार्य तेजी से बढ़ रहा है। रामनगर, पड़ाव, दीनदयाल उपाध्याय नगर के आस पास के दर्जनों गांवों में कृषि भूमि पर आशियाना बनाने के लिए प्लाॅटिंग तेजी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed