फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal liquor factory busted

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड, चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Fri, 11 Jun 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted
नियामताबाद अलीनगर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की अलसुबह रेमा गांव में छापा मार कर एक अवैध शराब के अड्डे का भंडाफोड़ किया। मौके से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं भारी मात्रा में शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

अलीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि रेमा गांव स्थित एक मकान में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बनाने का काम कर रहे हैं। मौके पर एक मालवाहक व एक कार में शराब को आपूर्ति के लिए लादा जा रहा है। सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक ज्ञानप्रताप सिंह की संयुक्त टीम पहुंच गई। पुलिस को देख सभी भागने लगे लेकिन पुलिस दौड़ाकर पकड़ लिया। । इसके बाद टीम ने मकान के अंदर से चार पेटियों में 177 शीशी अवैध देसी शराब, चार ड्रम में 750 लीटर स्प्रिट, एक गैलन में तीस लीटर अवैध शराब, नामी शराब कम्पनी के रैपर, खाली शीशी, ढक्कन, कीप, गत्ता, पांच खाली गैलन व पानी की बरामद किया। पुलिस वहां से एक मालवाहक मैजिक व एक कार भी बरामद की। छापे में पुलिस ने रेमा निवासी संतोष कुमार यादव, बृजेश यादव, विनोद यादव व चंदौली कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर निवासी अजीत उर्फ विक्की सिंह को पकड़ लिया और थाने ले आई। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। इस दौरान टीम में एसएसआई रमेश यादव, श्रीकांत पांडेय, बाबूराम यादव, नीलम त्रिपाठी, ताराचंद सिंह आदि शामिल रहे। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। आगे भी ऐसे कार्रवाई और जांच पड़ताल होती रहेगी।
विज्ञापन

नियामताबाद। पुलिस के पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे अवैध रूप से शराब तैयार कर नामी कंपनियों के रैपर शीशी पर लगाकर बेचते हैं। पुलिस ने बताया कि शराब की दुकान बंद होने के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कच्ची शराब बनाने जाने के लिए जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र का रेमा गांव काफी प्रसिद्ध था। यहां महुआ से कच्ची शराब बनायी जाती थी। वर्ष 2016-2017 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा और आबकारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर भट्टियों को बंद करा दिया था। वहां कच्ची शराब बनाये जाने का कारोबार पूरी तरह से बंद हो चुका था। बीतते वक्त के साथ पुलिस और आबकारी विभाग सुस्ती से रेमा में अवैध शराब बनाने का खेल एक बार फिर से पनपने लगा है। बृहस्पतिवार को पुलिस और आबकारी की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर भले साख बचाने की कोशिश की हो लेकिन एक आशंका फिर से प्रबल हो गई है कि कहीं रेमा गांव में फिर से भट्टी सुलगने न लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed