{"_id":"5f60fc54d165a66e9c396429","slug":"illegal-arms-factory-busted-in-chandauli-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Tue, 15 Sep 2020 11:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले की पुलिस ने मंगलवार को बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव के समीप बगीचे में चल रहे असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से महगांव गांव निवासी अरविंद यादव को गिरफ्तार कर एक रिवाल्वर, दो तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण और अर्द्ध निर्मित असलहे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ बलुआ और जौनपुर के जलालपुर थाने में गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एएसपी प्रेमचंद ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सोमवार को कैलावर चौकी प्रभारी शिवानंद वर्मा को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पपौरा गांव के समीप बगीचे में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाता है। इस पर चौकी प्रभारी ने हमराहियों के साथ बाग के समीप पहुंचकर घेरेबंदी की। इस दौरान बाग में एक व्यक्ति काम करता दिखा।
विज्ञापन
वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। वहां से एक रिवाल्वर, दो तमंचा, पाइप, असलहा बनाने की अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि अवैध असलहा बनाकर वह अपराधियों को बेचता है। दूसरे जनपदों में भी असलहे बेचता था। एएसपी ने बताया कि उससे पूछताछ में सुराग हाथ लगे हैं। इससे असलहा तस्करी के रैकेट को पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन