{"_id":"61ca17d6c9b1da56050beeff","slug":"ig-tested-the-quality-of-weapons-by-testing-mirchi-bomb-chandauli-news-vns6303516109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्ची बम का परीक्षण कर असलहों की गुणवत्ता आईजी ने परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्ची बम का परीक्षण कर असलहों की गुणवत्ता आईजी ने परखी
चकिया कातवाली का निरीक्षण करते आईजी एसके भगत। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
चकिया। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत ने सोमवार को चकिया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मिर्ची बम का कोतवाली में लाइव परीक्षण कराकर असलहों की गुणवत्ता को देखा। आईजी ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये। सोमवार को शाम आईजी एसके भगत चकिया कोतवाली पहुंचे। आईजी को पुलिसकर्मियों ने ससस्त्र सलामी दी। उन्होंने पहले कोतवाली भवनों के साथ बैरक का निरीक्षण कर जवानों से उनकी सुख-सुविधाओं का हाल जाना तथा साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार का निरीक्षण कर वहां वस्तुओं के रखरखाव और बेहतर करने पर जोर दिया। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिर्ची बम का परीक्षण कराकर असलहों की गुणवत्ता को परखा तथा असलहों की सफाई प्रतिदिन करने के निर्देश दिए। अभिलेखों का निरीक्षण के दौरान आईजी ने अभिलेखों का रखरखाव बेहतर ढंग से करने तथा अपराध व अपराधियों की डिजिटल सूची हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने तथा मुकदमों की पैरवी प्रभावी ढंग से करने के भी निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, एडिशनल एसपी सुखराम भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौगढ़ शेषमणि पाठक, अतुल नारायण सिंह, कोतवाल राजेश यादव, एसएसआई राजकुमार शुक्ला सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।