फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If Gram pradhan refused, the villagers engaged in building the check road itself, being built 500 meters from the JCB

प्रधानों ने किया इंकार तो खुद चकरोड बनाने में जुटे ग्रामीण, जेसीबी से 500 मीटर बनाया जा रहा चकरोड 

Sat, 02 May 2020 06:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 02 May 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
If Gram pradhan refused, the villagers engaged in building the check road itself, being built 500 meters from the JCB
चकरोड का काम करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

चंदौली जिले के कमालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने इंकार किया तो धानापुर विकास क्षेत्र के गौसपुर ग्रामसभा के मड़ैया मजरा के लोगों ने बृहस्पतिवार को आपसी सहयोग से पांच सौ मीटर चकरोड का निर्माण शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चकरोड बनाने का कार्य हेतमपुर ताल से आरंभ किया। चकरोड बनाने की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


मड़ैया गांव के लोगों के अधिकांश खेत हेतमपुर ताल क्षेत्र में हैं। चकरोड न होने से खेत की जुताई से लेकर अनाज लाने में किसानों को काफी असुविधा होती है। खेत के बीच से ही ट्रैक्टर आने जाने से फसल बर्बाद होती है। पहले किसानों ने हेतमपुर की ग्राम प्रधान अनीता यादव से चकरोड बनाने का निवेदन किया तो उन्होंने असमर्थता व्यक्त कर दी।
विज्ञापन


कहा कि मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की संख्या व धन की कमी के कारण वे इस कार्य को करवा पाने में सक्षम नहीं हैं। वहीं पास की गौसपुर के ग्राम प्रधान पंचम सोनकर ने भी मामला दूसरे ग्रामसभा का होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में ग्रामीणों ने खुद चकरोड बनाने का संकल्प लिया और एक मई को सर्वसम्मति से चंदा एकत्र किया गया। इसके बाद दो मई, शनिवार से चकरोड का निर्माण शुरू कर दिया। गांव के अवकाश प्राप्त सैनिक जंगबहादुर यादव, अध्यापक गोविंद यादव सहित लालबहादुर यादव, विजय बहादुर, नरेंद्र प्रताप, मूलचंद्र यादव, बालकिशुन विश्वकर्मा, जय सिंह, संकठा यादव, नामवर, रामायण यादव, राधेश्याम यादव ने चकरोड निर्माण में सहायता प्रदान की। बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए चकरोड का निर्माण कराया जा रहा है। चकरोड बनाने में कमलेश यादव, प्रेम स्वरूप, राजनाथ यादव, हरीपाल यादव, राजेश यादव,योगेंद्र यादव, उमेश यादव, गुरुप्रकाश यादव, अमन यादव, धीरेंद्र बुल्लू, उदयनाथ यादव, उपेंद्र यादव, अमित यादव आदि ने सहयोग दिया। 

बीडीओ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद गांव की नक्शे को देखने के बाद वहां काम होगा। ग्रामीणों ने स्वेच्छा से जो कार्य किया है उसको रुकवाकर अब मनरेगा से काम कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed