फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ice cream ingredients will be checked in factories

Chandauli News: फैक्टरियों में आइसक्रीम सामाग्री की होगी जांच

Fri, 16 May 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ice cream ingredients will be checked in factories
गर्मी में रंग-बिरंगी आइसक्रीम खूब बिक रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मिठाई के बाद आइसक्रीम की जांच की तैयारी है। विभाग की टीम फैक्ट्रियाें में आइसक्रीम में इस्तेमाल वाले रंग, पानी और अन्य सामाग्री की जांच करेगी। गर्मी शुरू होते ही छह से सात माह तक बंद रहने वाली आइसक्रीम की छोटी-छोटी फैक्ट्रियाें में आइसक्रीम बनाने का कार्य शुरू हो जाता है। जिले में 60 आइसक्रीम की फैक्ट्रियां हैं। यहां तैयार आइसक्रीम को ठेले वाले बाजार में बेचते हैं। बच्चों को रंग बिरंगी आइसक्रीम खूब भाती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान चलाकर आइसक्रीम फैक्ट्रियाें की जांच की जाएगी। इस दाैरान आइसक्रीम निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रंग और पानी के नमूने लिए जाएंगे। अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कुलदीप सिंह ने बताया कि आइसक्रीम बनाने के लिए कई बार लोग मैदा, सैक्रीन के साथ खराब पानी का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed