फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   I, too, regret the theft of offerings at the Ram Mandir: Pankaj Chaudhary.

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुझे भी खेद है : पंकज चाैधरी

Thu, 09 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
I, too, regret the theft of offerings at the Ram Mandir: Pankaj Chaudhary.
पड़ाव पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
स्थानीय चाैराहे पर बुधवार को सोनभद्र जाते समय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे एवं फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद निशिकांत दुबे से जुड़े मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि अखिलेश यादव क्या करते हैं, यह उनका काम है। लेकिन निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कानून अपना काम स्वयं करेगा। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। हमें भी इसका खेद है। लेकिन पहले दिन से ही हमारी सरकार इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है। ऐसा कृत्य करने वाला जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए सवाल पर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। ब्राह्मण समाज पहले से ही हमारा सहयोगी रहा है और आगे भी हमेशा रहेगा। इस अवसर पर मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अनिल गुप्ता उर्फ गुड्डू, शिव शंकर पटेल, शुभम गुप्ता, अरविंद पटेल, संजय पासवान, संदीप पटेल, दिलीप पटेल, गौरव, डॉ. प्रदीप मौर्य, देवेंद्र सिंह, डॉ. ओपी सिंह, प्रियंका तिवारी, सरोज यादव, प्रिया अंजलि राजपूत, किरण, गीता रानी गुप्ता, मोनिका शर्मा, रेनु सिंह, सलोनी सिंह राठौड़ माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed