फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband went to surprise his wife found her in objectionable condition with another man in chandauli

UP: पत्नी को सरप्राइज देने पहुंचा पति, दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक हाल में मिली; कमरे का माहाैल देख बेहोश

Sat, 15 Mar 2025 05:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 05:17 PM IST
सार

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी गैर मर्द के साथ कमरे में थी। वह जिस परिवार के लिए गुजरात में कमाने गया था, वह बिखर गया। इसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की है।

विज्ञापन
Husband went to surprise his wife found her in objectionable condition with another man in chandauli
पत्नी ने पति को दिया धोखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाैली के इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति किसी तरह ट्रेन का टिकट कराकर गांव पहुंचा। परिवार के सदस्यों खासकर पत्नी को इसलिए नहीं बताया कि अचानक देखकर वह खुश हो जाएगी।

विज्ञापन


उसने बाजार से पत्नी के लिए साड़ी, बच्चों के लिए कपड़े और मिठाई भी खरीदी। लेकिन जैसे ही घर पहुंचा अंदर पत्नी को किसी दूसरे पुरूष के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया। यह देखते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। होश में आने पर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


युवक पिछले वर्ष से गुजरात की किसी फैक्ट्री में रहकर काम करता है। होली के पर्व पर किसी तरह ट्रेन का टिकट मिलने पर वह घर आया लेकिन इस बात की जानकारी वह परिवार वालों को इसलिए नहीं दिया कि वह घर जाकर पत्नी को सरप्राइज देगा और परिवार व बच्चों के संग हशी खुशीपूर्वक होली मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने मन की उल्लास और खुशियों को लेकर जब वह घर की दहलीज पर कदम रखा तो अंदर का नजारा देखकर उसे ऐसा सदमा लगा कि वह चौखट पर ही गश खाकर गिर गया। किसी तरह होश आने पर उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों को खुशी के लिए बाहर जाकर नौकरी करता था और हर महीने परिवार के खर्च के लिए पैसे भेजता था ताकि पत्नी और बच्चों को किसी तरह की तकलीफ ना उठानी पड़े। 


होली के दिन घर आते वक्त उसने रास्ते में कपड़े, फल, मिठाई, पटाखे खरीद कर घर लाया था लेकिन घर का नजारा देखकर उसकी जो हालत हुई है। उससे वह पूरी तरह से टूट चुका है और काफी दुखी है। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी उनके संज्ञान में आई है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed