फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband slapped, wife hanged

Chandauli News: पति ने मारा थप्पड़, पत्नी लटकी फंदे से

Wed, 21 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Husband slapped, wife hanged
चहनियां। घर में जन्मदिन पार्टी में डीजे पर नाचने की बात पर पति पत्नी में विवाद हो गया था। पत्नी ने नाचने से मना किया तो पति ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसके कुछ देर बाद पत्नी का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव सभा के महाराजगंज निवासी सूरज बिंद की शादी गाजीपुर के जमनियां थाना क्षेत्र के लठियां गांव की गीता के साथ 23 मई 2018 को हुई थी। उनकी दो पुत्रियां आकृति (3) और अमृता (एक साल) हैं। सोमवार की रात परिवार में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी में डीजे भी लगा था। घर की औरतें व बच्चियां डांस कर रही थीं । सोनू बिंद अपनी पत्नी गीता से भी नाचने के लिए दबाव बनाने लगा । पत्नी के इनकार करने पर उसने सबके सामने गीता को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज हो कर गीता वहां से अपने कमरे में चली गयी।
विज्ञापन

काफी देर तक नहीं लौटने पर जब परिजन उसे बुलाने गए तो देखा कि कमरे में गीता का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका है। रात में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मंगलवार की सुबह क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने भी परिजनों से पूछताछ की। विवाहिता के मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस सोनू और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पिता व पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवाहिता के पिता साहब बिंद ने पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed