फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband reached home without informing wife to give her a surprise on Holi, fainted after seeing wife with another woman

Chandauli News: होली पर सरप्राइज देने के लिए बिना बताए घर पहुंचा पति, पत्नी को दूसरे के साथ देख हुआ बेहोश

Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Husband reached home without informing wife to give her a surprise on Holi, fainted after seeing wife with another woman
-इलिया के एक गांव का मामला, गुजरात से नौकरी करके आया था पति, होश में आने के बाद पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति किसी तरह ट्रेन का टिकट कराकर पत्नी को सरप्रइाज देने के लिए गांव पहुंचा। अचानक पहुंच कर पत्नी को खुश करना चाहता था। उसने बाजार से पत्नी के लिए साड़ी, बच्चों के लिए कपड़े और मिठाई भी खरीदी। लेकिन जैसे ही घर पहुंचा अंदर पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में देख कर उसके होश उड़ गए। वह दरवाजे पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। होश में आने पर उसने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस छानबीन कर रही है।


युवक एक साल से गुजरात की किसी फैक्ट्री में रहकर काम कर रहा था। होली के पर्व पर किसी तरह ट्रेन का टिकट मिलने पर वह घर आया लेकिन इसकी जानकारी वह पत्नी को इसलिए नहीं दिया कि वह घर जाकर उसे सरप्राइज देना चाहता था। परिवार और बच्चों के के साथ हंसी खुशी होली मनाना चाहता था। मन का उल्लास और खुशियों को लेकर जब वह घर की दहलीज पर कदम रखा, तो अंदर का नजारा देखकर उसे ऐसा सदमा लगा कि चौखट पर ही गश खाकर गिर पड़ा। किसी तरह होश में आने पर उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाहर जाकर नौकरी करता था। हर महीने परिवार के खर्च के लिए पैसे भी भेजता था, ताकि पत्नी और बच्चों को तकलीफ ना उठानी पड़े। होली के दिन घर आते वक्त उसने रास्ते में कपड़े, फल, मिठाई, पटाखे खरीदा था लेकिन घर का नजारा देखकर उसकी जो हालत हुई है। उससे वह पूरी तरह से टूट चुका है। काफी दुखी है।
विज्ञापन

कोट
प्रकरण की जानकारी मेरे संज्ञान में आई है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
प्रियंका सिंह,थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed