फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hunting dogs injured by attacking Chital

शिकारी कुत्तों ने चीतल पर हमला बोलकर किया घायल

Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hunting dogs injured by attacking Chital
नौगढ। पानी की तलाश में जंगल से भटककर बुधवार को पंडी गांव पहुंचे एक चीतल पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। गांव वालों के बचाने से पहले कुत्तों ने चीतल को कई जगह पर नोच डाला था। कुत्तों के हमले से उसके शरीर में कई स्थानों पर जख्म होने के साथ उसके दोनों पैर भी जख्मी हो गए हैं। गांव वालों ने उसे कुत्तों से बचाकर वनविभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल चीतल को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रेंज कार्यालय नौगढ़ से 12 किलोमीटर दूर पंडी गांव में पानी की तलाश में पहुंचे एक चीतल को कुत्तों ने घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने चीतल को कस्बा स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया। यहां पशु चिकित्सक पंकज सिंह ने घायल चीतल के शरीर पर लगे घावों और टूटे पैरों का इलाज किया। जानकारी होने पर वन क्षेत्राधिकारी नौगढ रिजवान अली खान भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने बताया चीतल का इलाज चल रहा है। एक दो दिन में ठीक होने पर उसे जंगल में छोड़वा दिया जाएगा। चीतल को अस्पताल पहुंचाने वालों में वन दरोगा गुरदेव सिंह, वनरक्षक सचिन पांडे, वनरक्षक गौरव पाठक व अन्य वन कर्मी शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में पानी की तलाश में निकलने वाले कई चीतलों पर शिकारी कुत्ते हमला बोल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed