फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hunter on mining mafia: 8 vehicles including JCB and dumper seized in two nights

खनन माफिया पर हंटर : दो रातों में जेसीबी और डंपर सहित 8 वाहन जब्त

Thu, 04 Jun 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hunter on mining mafia: 8 vehicles including JCB and dumper seized in two nights
पीडीडीयू नगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम ने मंगलवार की देर रात अलीनगर थानाक्षेत्र के खजूर गांव में औचक छापा मारा। इस दौरान मौके पर एक जेसीबी मशीन अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी को जब्त कर लिया और उसे अलीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इससे पहले सोमवार की देर रात भी एसडीएम ने अलीनगर के लंका रोड और आसपास के इलाकों में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया था। उस दौरान टीम ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे दो ट्रेलर गिट्टी, एक डंपर और चार मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को सीज किया था। पिछले 48 घंटों के भीतर प्रशासन कुल 8 वाहनों को जब्त कर चुका है। एसडीएम ने पकड़े गए सभी वाहनों को संबंधित थानों की पुलिस को सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने खनन विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले की रिपोर्ट भेजकर दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed