{"_id":"6348695fa79dc10f740c65b8","slug":"hundreds-of-people-from-four-villages-came-face-to-face-with-sticks-chandauli-news-vns6788054109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे के साथ आमने-सामने आए चार गांवों के सैकड़ों लोग, की पत्थबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडे के साथ आमने-सामने आए चार गांवों के सैकड़ों लोग, की पत्थबाजी
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नोनार और पीथापुर गांव के युवकों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार की देर रात चार गांव के सैकड़ों लोग लाठी-डंडे के साथ आमने-सामने आ गए और दोनो तरफ से पत्थरबाजी होने लगी।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने चार गांवों के लोगों को शांति बनाए रखने का निर्देश दिया। वहीं एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने 18 नामजद और 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स तैनात रही।
करीब एक सप्ताह पूर्व पीथापुर गांव का एक युवक कसवड़ गांव में अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। आरोप है कि युवक नशे की हालत में अपने रिश्तेदारों के साथ गांव के लोगों को गाली देने लगा। इसी बीच कसवड़ गांव के युवकों ने नशे में धुत युवक को मार दिया। तीन दिन पूर्व कसवड़ गांव के कुछ युवक नोनार तुलसी आश्रम पहुंचे तो पीथापुर गांव के युवकों ने उन्हें मारपीट दिया। इससे आक्रोशित कसवड़ गांव के कुछ युवकों ने नोनार गांव के अपने दोस्तों के साथ पीथापुर गांव के एक युवक को मारपीट दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के दूसरे दिन बुधवार की रात काफी संख्या में कसवड़, नोनार, बढ़वलडीह और पीथापुर गांव के युवक व ग्रामीण आमने सामने हो गए। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर एसपी अंकुर अग्रवाल पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शांति व्यवस्था कायम की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस 18 नामजद व 45 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि अशांति फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।