फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hundred bighas of wheat crop burnt to ashes

आग से सौ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

Thu, 07 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hundred bighas of wheat crop burnt to ashes
पीडीडीयू नगर। जिले में आग की विनाशलीला जारी है। बुधवार को भी जिले के अलग अलग इलाकों के खेतों में आग लग गई। इसमें सौ बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जल गई। बुधवार को कंदवा के कोदई गांव के सिवान में आग से सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसी तरह इलिया के बरहुआ मौजा में आग से सात बीघा गेहूं की फसल जल गई। नौगढ़ थाना के बोझ गांव में आग से पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। हथनियां पहाड़ी पर भी आग से औषधियां नष्ट हुई।
विज्ञापन

कंदवा। स्थानीय थाना के कोदई गांव के सिवान में बुधवार की दोपहर में किसी तरह गेहूं की फसल में आग लग गई।इससे करीब सौ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इससे आस पास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई होती।
विज्ञापन

कंजेहरा गांव निवासी दीनबंधु सिंह, छोटू सिंह और दिलीप गोंड़ का खेत कोदई मौजे में है। बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आस पास मौजूद कुछ लोगों आग देख शोर मचाया तो शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया। तब तक दीनबंधु सिंह की पांच , छोटू सिंह की पांच और दिलीप गोड की तीन बीघा और उससे सटे जमानिया थाना क्षेत्र के नई बाजार गांव के किसानों की करीब 85 बीघे सहित कुल 100 बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई। अगर समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो आस पास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ गेंहूं की फसल भी आग की भेंट चढ़ जाती।सामाजिक संस्था अंकुर वेलफेयर सोसायटी के सचिव अजय सिंह व कंजेहरा ग्राम प्रधान झम्मन गोंड ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को अहेतुक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा। कोदई में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने पर ग्रामीणों ने कंदवा पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दिया।लेकिन करीब दो घंटे बाद तक न तो पुलिस और न ही फायर ब्रिगेड की टीम ही मौके पर पहुंची। इसे लेकर किसानों में काफी नाराजगी दिखी।
02. आग से सात बीघा गेहूं की फसल जली
इलिया। क्षेत्र के बरहुआ मौजा में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से सात किसानों का कुल सात विघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। दोपहर में अचानक गेहूं की खड़ी फसल धू-धू कर जलने लगी। आग की लपट देखकर काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और बगल के भट्टे पर इंजन चला कर आग को काबू में किया। आग लगने से मुन्ना सिंह चार बीघा, काशी विश्वकर्मा 12 बिस्वा, रामविलास की 15 बिस्वा, राजा मौर्या की 15 बिस्वा, विनोद श्रीवास्तव 16 बिस्वा, राजेंद्र द्विवेदी की सात बिस्वा, स्वामी कार्तिक द्विवेदी की पांच बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुँचे तहसीलदार आलोक कुमार ने किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वसन दिया। संवाद
नौगढ़। स्थानीय थाना के बोझ गांव में बुधवार की दोपहर में जलती सिगरेट खेत में फेेंक दिए जाने से पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई।
पीड़ित किसान रामअवध यादव, मोती यादव, राम सजीवन की माने तो कुछ लोग खेतों के समीप सिगरेट पी रहे थे। उसमें किसी ने जलती सिगरेट खेत के पास ही फेंक दिया। तेज हवा के कारण सिगरेट की चिंगारी गेहूं के खेत में चली गई। देखते ही देखते फसल धू धू कर जलने लगी। किसानों के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और प्रयास कर आग बुझाई। आग बुझने तक पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। इस संबंध में एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि हल्का लेखपाल की रिपोर्ट मिलते ही परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
शिकारगंज। चकिया वन रेंज के बैरा बीट में हथिनिया पहाड़ पर बुधवार आग से धधक उठी। आग की लपट तेजी से पहाड़ों पर फैल गया। वन विभाग ने आग बुझाने में जुट गई लेकिन देर शाम तक आग नहीं बुझ सकी। काशी वन्य जीव प्रभाग के बैरा बीट अंतर्गत हथिनियां पहाड़ी में बुधवार को लगी आग से पहाड़ के आस-पास लोगों में हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग पहाड़ों पर वन औषधियों को नष्ट करने के साथ वन्यजीवों के लिए खतरा की आशंका बनी हुई है। वन क्षेत्राधिकारी अकबाल सिंह ने कहा जानकारी होने पर वन कर्मी आग बुझाने के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संसाधन ना होने से पहाड़ों के आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

शिकारगंज। क्षेत्र के हेतिमपुर निवासी मुन्नू पाल का अज्ञात कारणों से बुधवार कि सुबह सात बजे मडई में आग लगने से गृहस्थी के समान जलकर राख हो गया। मडई में आग लगने से पड़ोसी फेकू पाल के मड़ई में आग लगने से गृहस्थी के समान की भी क्षतिपूर्ति हुई है। अग्निकांड से पीड़ित मुन्नू पाल एवं फेकू पाल ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मुआवजा की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed