{"_id":"6027707353901044a70fef27","slug":"huge-fire-broke-out-in-warehouse-due-to-short-circuit-millions-of-goods-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Sat, 13 Feb 2021 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद गोदाम।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्क के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली के शाहकुटी में काली महाल मार्ग पर विकास गुप्ता के मकान कम गोदाम में शुक्रवार रात को आग लग गई। दुकान से तेज आग की लपटें निकलते देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
लगभग ढाई बजे पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से तीन घंटे में आग को बुझी। गोदाम में सैकड़ों तीन तेल, रिफाइन ऑयल, डालडा, सैकड़ो कुंतल चीनी, वासिंग पाउडर सहित अन्य सामान रखे थे। आग से इन सामानों के साथ एक बाइक भी जल गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड भी नष्ट सामान का मूल्यांकन कर रही है। दूसरी तरफ आग से तेल, रिफाइन आदि बह कर रोड पर बहने लगा। इससे सड़क पर तेल और पानी मिश्रण वाले कीचड़ से लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है।