{"_id":"635c2d0e379eca187f5cb485","slug":"huge-crowd-gathered-at-the-station-due-to-cancellation-of-trains-chandauli-news-vns681023985","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेेनों के निरस्त होने से स्टेशन पर जुटी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेेनों के निरस्त होने से स्टेशन पर जुटी भारी भीड़
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोकआस्था का पर्व डाला छठ पर ट्रेनों से घर जाने वालों की भीड़ है। वहीं लगभग 11 ट्रेनों के रास्ते बदलने और दो ट्रेनों के निरस्त होने से शुक्रवार को स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी रही। ट्रेनों के रूट बदलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ इतनी थी कि स्टेशन पर कहीं पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। आपाधापी के माहौल में भीड़ को संभालने में जीआरपी और आरपीएफ को मशक्कत करनी पड़ी
डाला छठ बिहार का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। पूर्वांचल और बिहार से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, पुणे, चेन्नई सहित विभिन्न बड़े शहरों में काम करने के लिए गए हैं। वे लोग छठ पूजा पर घर लौट रहे हैं। भले ही रेलवे ने दर्जनों स्पेशल ट्रेनें चलाई है। बावजूद इसके ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि पैर रखने की भी जगह मिले। यही हाल पीडीडीयू जंक्शन का भी है। ट्रेनों के इंतजार में यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म ही नहीं फुटओवर ब्रिज पर भी जहां तहां पसरे हुए हैं। इस संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रेनों के आने और खुलने के समय अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
पीडीडीयू नगर। डाला छठ पर मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने रेलवे की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से यात्री परेशान हो रहे । डाला छठ पर कई लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ रही है। बहुत आवश्यक होने पर दूसरे से साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है। यात्रियों में कोई व्यवस्था पर गुस्साया दिखा तो कोई रेलवे को कोसता नजर आया।
विज्ञापन
नगर के शाहकुटी निवासी कृष्णा जायसवाल ने कहा कि उन्हें सासाराम डाला छठ में शामिल होने के लिए जाना था लेकिन ट्रेन न होने की वजह से नहीं गए। वहीं पराहुपुर निवासी सचिन ने कहा कि मालगाड़ी दुर्घटना तो होनी थी लेकिन इसके बाद रेलवे ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका है। डाला छठ बिहार सहित पूर्वांचल का प्रमुख पर्व है। इसी बीच मालगाड़ी दुर्घटना के बाद गया रूट की ट्रेनों को पटना के रास्ते चलाया जा रहा है। ऐसे में कम से कम पीडीडीयू जंक्शन से गया तक के लिए पैसेेंजर ट्रेनों को चलाया जाना चाहिए था। इससे भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रहनरायन रोड, रफीगंज और गया तक की यात्रा करने वालों को आसानी होती।
कुढे गांव निवासी अमन यादव ने कहा कि महानगरों से लोग गया रूट के विभिन्न स्टेशनों के लिए रिजर्वेशन कराया था लेकिन पीडीडीयू जंक्शन के आगे ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। ऐसे में लोगों को सड़क मार्ग से जाना पड़ रहा है। वहीं नई बस्ती निवासी आकाश ने कहा कि डाला छठ पर अतिरिक्त ट्रेनों के चलाने की घोषणा की गई है लेकिन पूर्व में चल रही ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। ऐसे में छोटे स्टेशन पर जाने वालों को दिक्कत हो रही है। यही नहीं ट्रेनों का लोकेशन भी सहीं से नहीं बताया जा रहा है। इससे दिक्कत बढ़ गई है।
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर धनबाद मंडल के गुरपा स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह मालगाड़ी पलटने की घटना के 55 घंटे बाद तीसरे दिन दोपहर एक बजे रूट क्लीयर हुआ। सबसे पहले इस पर मालगाड़ी का परिचालन किया गया। इसके पूर्व तीसरे दिन भी अप और डाउन की 11 ट्रेनों को दूसरे रास्ते से गंतव्य तक भेजा गया। रूट बदलने से ट्रेनें घंटों देरी से चली।
धनबाद मडल के गुरपा स्टेशन पर बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे मालगाड़ी के 53 डिब्बे बेपटरी हो गए। इससे यह रूट पूरी तरह बाधित हो गया। ऐसे में बुधवार और बृहस्पतिवार को इस रूट की सभी ट्रेनों को पटना सहित अन्य रास्तों से चलाया गया।
शुक्रवार की दोपहर एक बजे यह रूट क्लीयर हुआ और सबसे पहले मालगाड़ी का परिचालन शुरू किया गया। इसके पूर्व बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की शाम तक इस रूट की ट्रेनों को पटना सहित अन्य रास्तों से चलाया गया। हावड़ा जाने वाली अधिकतर ट्रेनों को पटना झाझा के रास्ते चलाई जा रही है। इससे इस रूट पर भी दबाव बढ़ गया है। इसका नतीजा ट्रेनों की लेट लीतीफी के रूप में सामने आ रहा है।
पीडीडीयू नगर। डाला छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। अब पूर्व मध्य रेलवे ने छह और पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोटा दानापुर पूजा स्पेशल 31 अक्तूबर और पांच नवंबर को कोटा से 18.40 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से एक और छह नवंबर को 21.30 बजे खुलकर अगले दिन 02.00 बजे कोटा पहुंचेगी। यशवंतपुर दानापुर पूजा स्पेशल 29 अक्तूबर और पांच नवंबर को यशवंतपुर से आठ बजे खुलकर अगले दिन सुबह आठ बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 31 अक्तूबर और सात नवंबर की शाम 17.10 बजे खुलकर अगले दिन 13.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।इसी तरह सहरसा अमृतसर अनारक्षित छठ स्पेशल सहरसा से तीन नवंबर की सुबह 09.20 बजे खुलकर अगले दिन 18.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। दिल्ली दरभंगा छठ स्पेशल दिल्ली से 31 अक्तूबर की शाम चार बजे खुलकर अगले दिन 18.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।