{"_id":"65c4a744e14e28132e0a001f","slug":"house-demolished-due-to-cylinder-blast-part-of-temple-also-damaged-in-chandauli-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सिलिंडर ब्लास्ट से ध्वस्त हुआ मकान, मंदिर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सिलिंडर ब्लास्ट से ध्वस्त हुआ मकान, मंदिर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 08 Feb 2024 03:35 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:35 PM IST
सार
चंदौली जिले के सुल्तानपुर गांव में सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त देखा तो हैरान रह गए। मंदिर से सटे एक कमरे में कुछ मजदूर रहते हैं, जो खाना भी बनाते हैं। आशंका है कि उनके द्वारा रखा गया सिलेंडर ब्लास्ट होने से पक्का मकान व मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
chandauli news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित गायत्री मंदिर से सटे कमरे में बीती रात अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे पक्का मकान ध्वस्त हो गया। वहीं, गायत्री मंदिर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा। मंदिर के खाली कमरे में हार्वेस्टर बनाने की मरम्मत करने वाले लोग रहते हैं। आशंका है कि उनके द्वारा रखा गया सिलेंडर ब्लास्ट होने से पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
यह है मामला
सुल्तानपुर गांव के बाहर गायत्री मंदिर है। इस मंदिर के सटे एक खाली कमरा भी था, जिसमें पंजाब से आए कुछ हार्वेस्टर बनाने वाले मैकेनिक और चालक रहते थे। लोग इस कमरे में खाने के लिए भोजन भी बनाते हैं, लेकिन देर रात को अचानक सिलेंडर के ब्लास्ट होने से खाली कमरा जमींदोज हो गया। हालांकि मौके पर कोई मैकेनिक नहीं मिला।
विज्ञापन
कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से गायत्री मंदिर से सटे कमरे में विस्फोट होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन