{"_id":"5e24ab6a8ebc3e4b4450439e","slug":"housands-stolen-from-the-shop-chandauli-news-vns5061429107","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव में चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये नगदी सहित घड़ी, जूता व अन्य सामानों पर चुरा ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों की तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
बथावर गांव में अरविंद मौर्या और उमाकांत चौरसिया की जनरल स्टोर व पंकज की जूते, चप्पल की दुकान है। तीनों दुकानें आसपास में ही है। सभी दुकानदार शनिवार की रात अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह गांव से कुछ ही दूरी पर ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी पर पड़ा हुआ किसी ग्रामीण को मिला। डीएल पर फोटो देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अरविंद मौर्या को दी। मौके पर पहुंचे अरविंद ने डीएल सहित अन्य सामान गांव के बाहर फेंका देख हैरान रह गए। इसके बाद वह परेशान होकर दुकान पहुंचे तो देखा की दुकान की शटर का ताला टूटा हुआ है। दुुकान के भीतर जाकर देखा कि सभी सामान बिखरा हुआ है। अरविंद ने बताया कि उसमें दुकान में रखे 27 हजार रुपये नगदी समेत अन्य सामान गायब है। इसी प्रकार पड़ोस में स्थित उमाकांत चौरसिया के जनरल स्टोर का ताला टूटा हुआ है और उसमें से चार हजार रुपये नगदी समेत कई सामान गायब है। वहीं पास में स्थित पंकज की जूते, चप्पल की दुकान में चोरों ने हाथ फेर दिया है। पंकज ने बताया कि दुकान से दस पंद्रह हजार रुपये के जूूते और इनवर्टर गायब है। इस बाबत कोतवाल सतेन्द्र यादव ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच पड़ताल किया जा रहा है।