फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hour-long rain has submerged the railway colonies

घंटे भर बारिश से रेलवे काॅलोनियां हुईं जलमग्न 

Sat, 16 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 16 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Hour-long rain has submerged the railway colonies
बारिश के बाद रेलवे की लोको कालोनी में जमा पानी।
 नगर में नाले-नाली के साफ सफाई के दावों की हकीकत एक घंटे की बारिश में ही सामने आ गई। शुक्रवार की सुबह दस बजे से 11 बजे तक बरसात हुई। जिससे विशेष कर रेलवे कालोनियों में जल जमाव से लोगों को परेशानी हुई। विशेष कर रेलवे कालोनियों की स्थिति दयनीय नजर आयी। सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन करने वालों को दिक्कत हुई। 
विज्ञापन

मुगलसराय नगर पालिका और रेलवे कालोनियां आसपास हैं। इस वर्ष अच्छे मानसून की घोषणा के बाद से ही नगर में जलभराव से बचाव की तैयारी की गई। मई में रेलवे और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से धन खर्च कर मुख्य नाले की साफ सफाई करवाई। इसका मलबा अब तक उठाया जा रहा है। वहीं नगर के भीतरी इलाकों में भी नाले-नालियों की साफ सफाई करवाई गई। इसी तरह रेलवे कालोनियों में साफ सफाई कराकर दावा किया गया कि अब बारिश में जलभराव नहीं होगा। लेकिन इस दावे की हकीकत बारिश में सामने आ गई। रेलवे के लोको कालोनी में सर्वाधिक स्थलों पर जलभराव की स्थिति रही। मंडलीय चिकित्सालय के सामने, अस्पताल के पीछे, अमोघपुर जाने वाले रास्ते पर, तारनपुर जाने वाले रास्ते पर, लोको प्रमोद शाला के पास दो से ढाई फुट तक पानी जमा रहा। बारिश बंद होने पर लोग इसी पानी के बीच से होकर गुजरते देखे गए। इसी तरह मानस नगर, सेंट्रल कालोनी, शास्त्री कालोनी में पानी भरा रहा। इसी तरह बस स्टैंड के समीप बारिश से कीचड़ की स्थिति रही। इसी तरह चतुर्भुजपुर, काली महाल, महमूदपुर, नई बस्ती आदि इलाकों में पानी भरने से लोगों को दिक्कत हो रही है। रेलवे कालोनियों में जल भराव पर डीईएन हेड क्वार्टर एसके राय कहते हैं कि नालियों की सफाई की गई है। अस्थायी रूप से जल भराव दिख रहा है। उसे भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed