फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   hotspot village in chandauli district

हॉटस्पॉट गांवों को जिला प्रशासन ने कराया सैनिटाइज

Mon, 25 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
hotspot village in chandauli district
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो जाने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन ने उन गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है जिनमें कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन गांवों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इन गांवों में कोरोना संक्रमितों की संख्या न बढ़ने देने के लिए जिला प्रशासन इनमें सैनिटाइजेशन कराने के साथ अन्य हरसंभव उपाय कर रहा है।
विज्ञापन

शहाबगंज संवाददाता के अनुसार, हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र के जेगुरी गांव में पंचायत विभाग की ओर से सोमवार को दवा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी ने सफाईकर्मियों को गांव में साफ-सफाई चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि सफाईकर्मी प्रतिदिन गांव को स्वच्छ रखें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव में तीन दिन पहले कोरोना पाजटिव व्यक्ति के मिलने से ग्रामीणों मे चिंता व्याप्त हो गई है। एडीओ ने गांव की साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की तीन टीमें गठित की हैं। उन्होंने बताया कि गांव को साफ रखने में सभी टीमे आपस मे मिल कर कार्य करेंगी। एक टीम गांव को साफ करेगी। दूसरी टीम गांव में प्रतिदिन दवा का छिड़काव करेगी और तीसरी टीम कोटेदार के साथ मिल कर खाद्यान्न उपलब्ध कराने मे सहयोग करेगी। उन्होने ग्रमीण को बताया कि
विज्ञापन

कोरोना से घबराने की कोई बात नहीं है। ग्रामवासी घरों से अनावश्यक न निकलें, इसके लिए भी गांव में टीम गठित कर दी गई है। आवश्यकता के अनुसार टीम द्वारा सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान पप्पू पासवान, अनिल पटेल सफाई कर्मी व ग्राम वासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed