फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hospital sealed due to running without registration in Chandauli

Chandauli News: खुद दवा बनाकर इलाज करते थे संचालक, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील

Sat, 11 Jan 2025 07:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र के नई बाजार में शनिवार को प्रसाशन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक अस्पताल को सील कर दिया। जांच में कोई वैध दस्तावेज और डॉक्टर न मिलने पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Hospital sealed due to running without registration in Chandauli
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र के नई बाजार में चले रहे यूनानी क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अस्पताल चलाने की एक सप्ताह पूर्व शिकायत की गई थी। शनिवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने छापा मारकर जांच पड़ताल शुरू किया। कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने और अवैध दवाइयां मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
नई बाजार में पिछले कई साल से लकवा के मरीज इलाज करवा रहे थे। जहां पर डॉक्टर खुद ही दवा बनाते थे। शनिवार को शिकायत मिलने पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा व अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने पाया कि अस्पताल पर छह मरीज लकवा के भर्ती हैं। अस्पताल यूनानी क्लीनिक के नाम पर रजिस्ट्रर्ड। 
विज्ञापन


पता चला कि अस्पताल में कोई भी डिग्रीधारी डॉक्टर नहीं आता है। अस्पताल के संचालक खुद अंग्रेजी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवा बनाते हैं। इसके साथ ही मरीज को भर्ती भी किया जाता था। जब रजिस्ट्रेशन और कुशल डॉक्टर का ब्योरा मांगा गया तो न चिकित्सक मिला और न ही रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया। इस बावत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल संचालित था। संचालक खुद दवा बनाकर इलाज करते थे। अस्पताल को सील कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed