{"_id":"8294bb2444b41ac266f70e2ecb295f5e","slug":"hospital-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल सील
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मौर्या के सहदुल्लापुर
विज्ञापन
स्थित निजी हास्पिटल पर सोमवार को एडिशनल सीएमओ ने एसडीएम चकिया, सीओ
चकिया आदि के साथ छापेमारी की।
इस दौरान यहां गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल को सीज कर दिया। अधिकारियों ने अस्पताल से दवाओं का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
अस्पताल के खिलाफ पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। इसके आधार पर एडीशनल सीएमओ डा. नीलम ओझा और डा. एमपी सिंह ने एसडीएम चकिया अनिल कुमार मिश्र व क्षेत्राधिकारी चकिया मुकेश कुमार उत्तम,स्वास्थ्य विभाग के लिपिक विद्युत प्रकाश और शैलेन्द्र सिंह के साथ दोपहर बाद छापेमारी की।
इस दौरान अस्पताल में मौजूद दवाइयों का सेंपल एकत्र किया और अस्पताल को सीज कर दिया।
एसडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बतायाकि अस्पताल के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी, इसके आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीं अस्पताल संचालक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मौर्य ने बताया कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।
बता दें कि सेक्टर दो से वर्तमान में प्रदीप मौर्य की पत्नी पूनम मौर्य जिला पंचायत सदस्य हैं।