फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hooliganism in the name of installment: Financiers looted a truck to pay the outstanding amount, main accused arrested.

किस्त के नाम पर गुंडागर्दी : बकाए के लिए फाइनेंसरों ने ट्रक लूटा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism in the name of installment: Financiers looted a truck to pay the outstanding amount, main accused arrested.
सैयदराजा। थानाक्षेत्र के नौबतपुर में फाइनेंस की बकाया किस्त को लेकर ट्रक चालकों से मारपीट और जबरन वाहन छीनने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में फाइनेंस एजेंसी से जुड़े आरोपी पर लूट की प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रिंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटा गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। चकिया थानाक्षेत्र के मुजफ्फरपुर निवासी ट्रक चालक अमिताभ साहनी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी कि 2 जून को जब वह नौबतपुर के पास था, तभी खुद को फाइनेंसर बताने वाले कुछ लोग बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों से वहां पहुंचे। उन लोगों ने जबरन ट्रक को रोक लिया और विरोध करने पर खलासी के साथ जमकर मारपीट की। हमलावर जबरन ट्रक लूटकर फरार हो गए। वाहन की केवल एक किस्त के रूप में 47,958 रुपये ही बकाया थे। एसपी के निर्देश पर सैयदराजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के कैमूर स्थित वैष्णवी एसोसिएट पार्किंग यार्ड में छापा मारा। वहां से आरोपी प्रिंस सिंह (निवासी दुलही, थाना चांद, कैमूर, बिहार) को गिरफ्तार कर लूटा हुआ ट्रक बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वारदात में फाइनेंस एजेंसी के कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी उजागर हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में एसपी आकाश पटेल ने पहले ही कड़े तेवर दिखाते हुए निर्देश जारी किए थे कि लोन या किस्त वसूली के नाम पर किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, जबरदस्ती या अवैध दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिकवरी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कानूनी नियमों के तहत ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed