{"_id":"5705163afd53b4ae870e45e09a29f556","slug":"honorarium-for-trainee-teachers-took-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों ने निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 29 Sep 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति और प्रशिक्षण अवधि का मानदेय देने की मांग को लेकर प्रशिक्षु शिक्षक सोमवार को सड़क पर उतर पड़े। उन्होनें नगर में जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय पहुुंचकर एसडीएम गिरीश शर्मा को पत्रक सौंपा।
प्रशिक्षु शिक्षकों ने कहा कि छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु शिक्षक व शिक्षिकाओं को सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती दी जाए। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण अवधि का मानदेय भी तत्काल प्रशिक्षु शिक्षकों को मिलना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों के हितों की अनदेखी व उदासीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षु शिक्षक प्रशिक्षण पूरी कर चुके हैं उन्हें परीक्षा में शामिल कराकर सहायक अध्यापक के पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया को गति दी जाए।
चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह आंदोलन को विवश होंगे। इस दौरान ज्योति प्रकाश, अरविंद, राजन, अश्विनी, नौसाद, पंकज, दीपाली, फरहानाज आदि रहे।