फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Homes of three families burnt to ashes, woman burnt, four goats died

Chandauli News: तीन परिवारों के आशियाने राख, महिला झुलसी, चार बकरियां मरीं

Fri, 19 Apr 2024 04:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Homes of three families burnt to ashes, woman burnt, four goats died
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बनरसिया गांव की दलित बस्ती में बृहस्पतिवार की दोपहर आग लगने से तीन परिवारों के आशियाने जल गए। कच्चे घरों लगी आग से चार बकरियां जिंदा जल गईं तो एक गाय और भैंस झुलस गयी। आग बुझाने के दौरान वृद्धा भी गंभीर रूप से झुलस गई। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी गृहस्थी राख हो चुकी थी। बनरसिया गांव की दलित बस्ती में रामदुलारे राम के कच्चे घर में दोपहर में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने हेमराज और राधे राम के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, जिसमे चीख पुकार मच गई। परिवार वालों ने घरों के अंदर बंधे कुछ मवेशियों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन रामदुलारे की गाय और हेमराज की भैंस झुलस गई। वहीं, राधे राम की चार बकरियां जिंदा जल गईं। आग बुझाने के दौरान रामदुलारे की पत्नी जियाछी देवी (60) गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड में रामदुलारे की दो मोटरसाइकिलें, दो साइकिलों के अलावा तीनों परिवार की पूरी गृहस्थी राख हो गई। तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर एक घंटे के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब तबाह हो चुका था। कानून ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed