फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Home Guards walkout

होमगार्डों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 02 Aug 2016 02:01 AM IST
Updated Tue, 02 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
 अवैतनिक होमगार्ड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर  सोमवार को होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार कर मुगलसराय कोतवाली के बाहर धरना दिया। कहा कि वेतन बढ़ाने और ड्यूटी नियमित किये जाने की  मांग नहीं मानी जायेगी तो आंदोलन को तेज किया जायेेगा।  इसी क्रम में सोमवार की  दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे होमगार्ड मुगलसराय  कोतवाली के बाहर इकट्ठा हो गये और वहां बने यात्री प्रतीक्षालय में धरना  दिया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में लगभग एक हजार होमगार्ड मौजूद हैं, जिसमें सिर्फ चार सौ लोगों को ही ड्यूटी मिल पाती है। शेष लोगों को खाली  बैठना पड़ता है। कहा कि घर से दूरदराज  क्षेत्रों में ड्यूटी लगायी जाती है ।इस दौरान राम विलास, मनीष कुमार तिवारी,  रामकृष्ण, इंद्रदेव, नागेश्वर मिश्र, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed