{"_id":"6a3c309aee7bc95acf084ab0","slug":"home-guards-body-found-in-veranda-12-days-before-daughters-wedding-blood-oozing-from-face-family-suspects-murder-chandauli-news-c-189-1-svns1013-150448-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बेटी की शादी के 12 पहले बरामदे में होमगार्ड का मिला शव, चेहरे से निकल रहा खून, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बेटी की शादी के 12 पहले बरामदे में होमगार्ड का मिला शव, चेहरे से निकल रहा खून, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
बबुरी के श्रीकंठपुर में होमगार्ड की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद
अलीनगर थाने में तैनात श्रीकंठपुर गांव निवासी होमगार्ड विजय बहादुर भारती (52) का बुधवार को घर के बरामदे में शव मिला। वह जमीन पर औंधे मुंह गिरे थे। उनके चेहरे से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विजय बहादुर मंगलवार की शाम ड्यूटी से लौटकर घर आए थे। उनकी छोटी बेटी साधना की शादी आगामी छह जुलाई को होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। वह रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए। बुधवार सुबह उनकी छोटी बेटी साधना उन्हें जगाने पहुंची तो जमीन पर वे उल्टे पड़े मिले। चेहरे पर खून सूख चुका था। बेटी ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बबुरी थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटी साधना ने कहा कि पिता का किसी से विवाद नहीं था। वह पूरी तरह स्वस्थ थे और रोज सुबह जल्दी उठते थे। उनका बेटा विकास (26) बनारस में लेबर का काम करता है। घटना के समय विकास बनारस में था। पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह भी बनारस से श्रीकंठपुर पहुंच गया। विजय बहादुर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।