फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holika lit up with smoke, danced to the beat of drums

Chandauli News: धू -धू कर जली होलिका, ढोल नगाड़े की थाप पर लगाए ठुमके

Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Holika lit up with smoke, danced to the beat of drums
पीडीडीयू नगर। उमंग, उत्साह और रंगों को त्योहार होली की पूर्व संध्या पर रविवार की रात विधि विधान से होलिका दहन किया गया। जिले में 1670 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। यहां ढोल, नगाड़े, थाप पर होली गीत गाते हुए देर रात होलिका में आग लगाई गई। आग लगते ही होलिका धू धू कर जल उठी। वहीं लोगों ने होलिका जलने की खुशी में खूब आतिशबाजी की। फाग गीतों के बीच एक दूसरे पर रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। जोगिरा सारा रा रा से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

होली की शुरूआत तो वसंत पंचमी से ही शुरू हो गई थी। कहीं वसंत पंचमी तो कहीं महाशिवरात्रि पर युवाओं ने होलिका की स्थापना की। इसके बाद लकड़ियां एकत्र कर होलिका को ऊंचा किया। नगर के कैलाशपुरी, नई सट्टी, धर्मशाला रोड, पीपी सेंटर, शाहकुटी, लाठ नंबर दो, काली महाल, चतुर्भुपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानसनगर, चकिया त्रिमुहानी, सेंट्रल कॉलोनी सहित नगर के साथ पूरे जिले में 1670 स्थानों पर होलिका सजाई गई है। रविवार की सुबह होलिका दहन की तैयारी शुरू हो गई। महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना की और फेरे लगाए
विज्ञापन

। वहीं लोगों ने स्वेच्छा से उपले, लकड़ियां, पान, सुपाड़ी, नारियल, पकवान आदि अर्पित किए। वहीं युवाओं की टोली ने घूम घूम कर लोगों के घर से लकड़ियां, उपले आदि एकत्र किए। रात 10.27 बजे तक भद्रा थी और इसके बाद ही होलिका दहन का मुहूर्त था। ऐसे में शाम छह बजे से ही होलिका स्थल पर लोगों की भीड़ होने लगी। युवा, बुजुर्ग महिलाएं ढोल नगाड़े, हारमोनियम और झांझ पर फाग गीत गाते हुए जुटे और शुभ मुहूर्त में होलिका में आग लगा दी आग लगते ही होलिका धू धू कर जलने लगी। जलते होलिका में लोगों ने खूब आतिशबाजी की। वहीं एक दुसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई दी। जगह जगह फ़ाग गीतों पर युवाओं ने खूब मस्ती की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। रंगों का त्योहार होली का रंग विवाद में बदरंग न हो। इसके लिए पुलिस को अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी। पिछले वर्ष होली के दिन मारपीट, सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सात से अधिक लोग जख्मी हुए थे।

पिछले वर्ष आठ मार्च को होली खेली गई थी। वहीं कई स्थानों पर सात मार्च को भी होली खेली गई। सात मार्च की रात चकिया के लतीफशाह गांव में शराब पीने के विवाद में मारपीट में राम नरेश पासी (28) की मौत हाे गई थी। इसको लेकर गांव में विवाद भी हुआ और ग्रामीणों ने जाम भी किया था। वहीं बबुरी में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। जबकि पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया था। वहीं धीना थाना के पिपरी गांव में मुर्गा काटने के तरीके को लेकर दो पक्षाें में मारपीट हो गई। इसमें सात लोग जख्मी हो गए। वहीं सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शहाबगंज थाना के मानिकपुर गांव में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो श्रमिक झुलस गए थे। इसमें एक की मौत हो गई। वहीं चंदौली कोतवाली के जगदीश सराय गांव में ट्रेलर से टकरा कर स्कार्पियो धू धू कर जल गई थी। यह संयोग था कि स्कार्पियो सवार बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed