फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holika Dahan took place somewhere after midnight and somewhere at dawn.

Chandauli News: कहीं आधी रात के बाद तो कहीं भोर में हुआ होलिका दहन

Tue, 03 Mar 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place somewhere after midnight and somewhere at dawn.
पीडीडीयू नगर में जली होलिका। संवाद
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

होली की पूर्व संध्या पर सोमवार की रात जिले भर में परंपरागत तरीके से 1696 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। भद्रा का प्रभाव और मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण कहीं आधी रात के बाद तो कहीं भोर में होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने फाग गीतों गाकर एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन तथा चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली खेलने की परंपरा है। इस वर्ष पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगने और सोमवार शाम पूर्णिमा तिथि में भद्रा के कारण भद्रा के पुच्छ काल में ही कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

जिले में होली की तैयारी वसंत पंचमी से ही शुरू हो गई थी। कहीं वसंत पंचमी तो कहीं महाशिवरात्रि के दिन होलिका की स्थापना की गई। इसके बाद लकड़ी और उपलों को एकत्र कर होलिका सजाई गई। नगर के कैलाशपुरी, नई सट्टी, धर्मशाला रोड, पीपी सेंटर, शाहकुटी, लाठ नंबर दो, काली महाल, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानस नगर, चकिया त्रिमुहानी, सेंट्रल कॉलोनी सहित पूरे जिले में 1696 स्थानों पर होलिका सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed