{"_id":"62322f7f0e65a127671e0eed","slug":"holika-dahan-today-youth-engaged-in-decorating-chandauli-news-vns643525778","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन आज, होलिका सजाने में जुटे रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन आज, होलिका सजाने में जुटे रहे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले में होलिका दहन बृहस्पतिवार को होगा। सूतक लगने की वजह से होलिका दहन का मुहूर्त रात 12 बजे के बाद है। इस वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में होली 19 मार्च मनाई जाएगी। वहीं काशी, चंदौली आदि में 18 को होली मनाई जाएगी। होलिका दहन के पूर्व संध्या पर होलिका को ऊंची करने के लिए युवाओं में होड़ रही। वहीं होली के पूर्व बाजार में खरीदारी के लिए लोग जुटे।
जिले में बृहस्पतिवार को 1537 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके तहत चंदौली सदर कोतवाली और धानापुर थाना क्षेत्र में 81-81 स्थानों पर होलिका दहन होगा। शहाबगंज में 64, अलीनगर 170, सैयदराजा में 78, चकिया 150, नौगढ़ 29, सकलडीहा 139, बबुरी 160 और मुगलसराय में 171 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है। पं. कुंजबिहारी मिश्र ने बताया कि इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी है। होलिका दहन का शुभ मुहुर्त रात 12 बजे के बाद का है। वहीं 18 को होली मनाई जाएगी। इसके पूर्व बाजार में सामान खरीदारों की भीड़ जुटी। नगर में जगह जगह पिचकारी, रंग अबीर की दुकानें सजी रही। यहां दिन भर लोगों की भीड़ रही। इसी तरह कपड़े, साड़ी, जूता, चप्पल की दुकानों के साथ परचून की दुकानों पर लोगों का जमावड़ा रहा। लोगों ने चिप्स, पापड़ आदि की खरीदारी की। वहीं नगर के गल्लामंडी चौराहा, नई सट्टी, पीपी सेंटर के समीप, चकिया तिराहा, लॉठ नंबर दो, लाठ नंबर एक, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी, डीजल कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, मानसनगर सहित अन्य रेलवे कॉलोनियों में होलिका का ऊंचा करने में लोग जुटे रहे।