फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holi special trains will run from Mumbai to Danapur, Durg to Patna

होली मुंबई से दानापुर, दुर्ग से पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें

Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Holi special trains will run from Mumbai to Danapur, Durg to Patna
होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पीडीडीयू जंक्शन से होकर मुंबई से दानापुर और दुर्ग से पटना के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इससे दुर्ग और मंबई से होली पर घर पहुंचने के लिए परेशान यात्रियों को आसानी हागी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 15 और 22 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह 16 एवं 23 मार्च को यह ट्रेन दानापुर से रात 08.25 बजे खुलकर अगले दिन भोर में 03.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन., प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह दुर्ग पटना होली स्पेशल 17 मार्च को दुर्ग से सुबह 08.50 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 04.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 19 मार्च को पटना से सुबह 07 बजे खुलकर अगले दिन भोर में 03.00 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसी तरह दुर्ग पटना होली फेस्टिवल स्पेशल 16 मार्च को दुर्ग से शाम तीन बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 19 मार्च को पटना से रात 20.30 बजे खुलकर अगले दिन शाम 07.10 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed