फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holi celebrated with fun and gaiety

मस्ती और उल्लास के साथ मना होली का पर्व

Sun, 20 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrated with fun and gaiety
पीडीडीयू नगर। प्रेम और उमंग का महोत्सव शुक्रवार को पूरे जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और गले लगाकर होली की बधाई दी। सड़कों पर निकलीं युवाओं की टोलियां और होली बरात में लोग ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमते रहे।
विज्ञापन

भद्रा के कारण बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद होलिका दहन के साथ ही लोग होली की मस्ती में आ गए। नगर के लाठ नंबर दो, पीपी सेंटर सहित अन्य स्थानों पर उपले की होलिका जलाई गई। शुक्रवार की सुबह होलिका की राख शरीर पर लगाकर होली की शुरुआत हुई। नाश्ता करने के बाद युवकों की टोलियां होली खेलने निकल पड़ीं। रेशमी बाल वाले बिग, चश्मा, मुखौटे लगाकर और ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमते युवक एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते रहे। नगर के काली महाल, रविनगर, कैलाशपुरी, नई बस्ती, शाहकुटी, अलीनगर,रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, मानस नगर, डीजल कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। महिलाओं ने भी पकवान तैयार करने के बाद खूब रंग खेला। जगह-जगह होली बरात निकाली गई। ग्रामीण इलाकों में ढोल, मंजीरे के साथ फाग गाते हुए टोलियां घर-घर पहुंचीं। रंग-गुलाल लगाने के साथ पकवानों का लुत्फ उठाया। शाम को नए कपड़े पहन कर एक-दूसरे के घर पहुंचे और अबीर लगाकर होली की बधाई दी। ताराजीवनपुर, दुलहीपुर, पड़ाव, नियामताबाद, सैयदराजा, बबुरी, इलिया, नौगढ़, कमालपुर, धानापुर, चहनियां क्षेत्र में भी होली पूरे उल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed