{"_id":"6467c8c4600581313209e174","slug":"history-sheeter-arrested-in-encounter-in-bhadohi-chandauli-news-c-20-vns1017-213443-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: भदोही में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: भदोही में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सुरियावां (भदोही)। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के कैड़ा तेज सिंहपुर के पास मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। सिंहपुर निवासी बदमाश के खिलाफ जिले सहित प्रयागराज व जौनपुर में गैंगस्टर, आयुध, चोरी, छिनैती सहित हत्या के प्रयास को मिलाकर 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सुरियावां पुलिस को देर रात सूचना मिली कि बदमाश सुरियावां से मीरगंज जौनपुर की ओर अपराध को अंजाम देने जा रहा है। इस पर प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरियावां-अभिया रोड पर घेरेबंदी की। लगभग 3.10 बजे एक बाइक सवार तेजी से आता दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखकर बाइक मोड़ने का प्रयास किया और उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद वह भागने लगा और उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस उसको हिरासत में लेकर सुरियावां सीएचसी पहुंची। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान जिले के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर सिंहपुर निवासी सत्यभान उर्फ दग्धा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद किए। सीओ अजय चौहान भी जांच-पड़ताल करने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की तीन-चार साल से तलाश थी। उसके पास से अवैध हथियार व बिना नंबर की गाड़ी बरामद की गई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।