{"_id":"081151014c6874dcf0782f67760c3579","slug":"hindu-youth-corps-pulled-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी ने निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी ने निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंत आदित्य नाथ के समर्थन में शुक्रवार को हिंदु युवा वाहिनी के
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला। इस दौरान युवाओं ने
भ्रष्टाचार व अपराध को नियंत्रित करने में नाकाम प्रदेश की सपा सरकार के
खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और नारेबाजी की।
मुख्यालय भ्रमण के दौरान युवाओं ने आदित्यनाथ को भाजपा से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर युवा नेता मुनमुन सिंह ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती अराजकता, साम्प्रदायिक तनाव व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है।
महिलाओं संग दुराचार, अत्याचार व अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। लूट, छिनैती, अपहरण व उचक्कागिरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई, जिससे व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
प्रदेश में भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद पूरी तरह से हावी है। इस अवसर पर प्रवीण, सन्नी सिंह, मनीष तिवारी, संदीप सिंह, अरविंद पाठक, इंतखाब अंसारी, शुभम त्रिपाठी, पीयूष सिंह आदि रहे।