फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hindu Conference is a symbol of service and unity of the society.

Chandauli News: हिंदू सम्मेलन समाज की सेवा और एकता का प्रतीक

Mon, 26 Jan 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hindu Conference is a symbol of service and unity of the society.
नौगढ़ के देवखत में आयोजित मेले में अति​थि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते आयोजक। स्रोत:-जागर
नौगढ़। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग की ओर से संचालित महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत में चल रहे तीन दिवसीय मेले का समापन हिंदू सम्मेलन के आयोजन के साथ हुआ। इस सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता, सेवा और संगठन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा कहा कि यह सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज की सेवा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू हम सब एक सेवा, एक महान यज्ञ का भाव ही हमें संगठित करता है और समाज को नई दिशा देता है।
विज्ञापन

जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी संस्कृति और सेवा भाव में निहित है। जब हम सब मिलकर सेवा को धर्म मानते हैं तो समाज में सद्भाव, सहयोग और संगठन की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धर्म और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ समाज की सेवा में भी आगे आएं। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सह मंत्री सपन मुखर्जी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन ने समाज में सेवा और एकता का संदेश दिया और उपस्थित सभी महानुभावों ने हिंदू समाज की शक्ति और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश गजेन्द्र, क्षेत्र सेवा प्रमुख उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राधेश्याम द्विवेदी और कैलाश आचार्य भी मौजूद रहे। सानिध्य आचार्य भारत भूषण जी महाराज महंत ने प्रदान किया संचालन मंत्री अवध बिहारी मिश्रा और कृष्ण कुमार ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रामकिशन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रवि पंड्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed