फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hindi is the language of the people, it needs to be used

हिंदी है जन जन की भाषा, इसे प्रयोग में लाने की जरूरत

Mon, 14 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the language of the people, it needs to be used
पीडीडीयू नगर। हिंदी दिवस पर विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित गोष्ठियों में वक्ताओं ने हिंदी को जन-जन की भाषा बताया। कहा कि हिंदी के विकास और विस्तार से ही भारतीय संस्कृति, सभ्यता को जीवित रखा जा सकता है। कहा हिंदी दिलों को जोड़ने वाली भाषा है। इस दौरान सरकारी काम काज में हिंदी के प्रयोग का आह्वान किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल की ओर से राजभाषा सप्ताह की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह की शुरूआत हुई। पहले दिन डीआरएम पंकज सक्सेना की देख रेख में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक वर्चुअल माध्यम से की गई। इस मौक पर डीआरएमने कहा कि मंडल में हिंदी में काम करने का साकारात्मक वातावरण है। मंडल के सभी सदस्य समेकित रूप से हिंदी के प्रति में योगदान करें। मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन ने कहा कि हिंदी भाषी क्षेत्र होने के कारण यहां सरलता पूर्वक हिंदी में कार्य किया जा सकता है। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो अंगेजी शब्दों को भी देवनागरी लिपि में लिखे। इससे वह हिंदी मानी जाएगी। इस मौके पर मंडल के सभी शाखा अधिकारी राजभाषा के कार्यान्वयन एवं प्रगति पर विचार रखे। मंडल कार्मिक अधिकारी गोपाल मंडल ने संचालन और धन्यवाद ज्ञापन किया। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित वर्चुअल हिंदी दिवस समारोह में काव्य पाठ, अंत्याक्षरी, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि प्राचार्य केके भारती ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन करते हुए केके भारती ने कहा कि हमे अपनी राजभाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में विकसित करना है। देश का विकास भी तभी हम कर सकते हैं जब हम हिंदी का प्रयोग करेंगे। हिंदी के प्रयोग से जो भी छोटी-मोटी कठिनाइयां हैं हम उन्हें आसानी से दूर कर सकते हैं। राजभाषा समिति के सचिव रजनीकांत पांडेय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपील को पढ़ कर सुनाया। इस दौरान पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्राचार्य अमरेंद्र कुमार, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय सलेमपुर देवरिया, प्रेमलता दुबे, मनीष पांडेय, जय प्रकाश राम, अनूप कुमार राय, सरला देवी, अर्चना कुमारी, नितिन शुक्ल, शमशेर पटेल, सुधा श्रीवास्तव रहे। संचालन छात्रा कुमारी अन्वेषा तिवारी और आकांक्षा मिश्र ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनीष यादव ने किया।
विज्ञापन

पड़ाव। हिंदी दिवस के मौके पर स्थानीय चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में गंगा प्रहरी नमामी गंगे की ओर से हिंदी सेवियों के र ूप में पत्रकारों कोस्त्रत्त् सम्मानित किया गया। दगंगा पं्रहरी दर्शन निषाद ने हिंदी सेवी, करोना योद्धा के रूप में पत्रकारों को अंगवस्त्रम और पौधा देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर हिंदी के विकास के लिए सभी से एकजुट प्रयास कर आह्वान किया गया। इस मौके पर राजेश निषाद,दर्शन निषाद, चंद्रबली, विकास साहनी, विवेक कुमार, लाल बाबू निषाद, विशाल साहनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed