फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   High voltage current ran in two dozen houses due to monkey's jump, electrical appliances burnt

बंदर के कूदने से दो दर्जन घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, जले बिजली के उपकरण

Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
High voltage current ran in two dozen houses due to monkey's jump, electrical appliances burnt
नौगढ। चकरघट्टा थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद गांव की एक बस्ती में बंदर के उत्पात से पेड़ की डाली गिरने के कारण 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार एलटी लाइन में सट गया, जिसके बाद तेज धमाका होने पर हड़कंप मच गया। इस दौरान घरों में लगे बिजली के तारों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से पंखे व कूलर जल गए। बाद में बिजली कटने पर बस्ती के लोग घरों से बाहर निकले और जमकर हंगामा किया ।
विज्ञापन

तहसील नौगढ़ के विद्युत पावर सब स्टेशन चकरघट्टा से संबद्ध बसौली गांव में बिरेन्दर यादव के घर के पास लगे 63 केवी का ट्रांसफार्मर के निकट से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन के तार पर बंदर के कूदने से पेड़ की डाली गिर गई, एलटी लाइन से टच होते ही स्पार्किंग होने लगा और घरों में हाई वोल्टेज करेंट दौड़ने लगा। इससे कई घरों में पंखा, कूलर, बल्ब, इनवर्टर समेत घरों की वायरिंग व बिजली के उपकरण जल गए। विद्युत उपकरणों से धुआं निकलने लगा। यह देख उपकरणों का स्विच ऑफ करने वाले लोगों को करेंट का झटका भी लगा और वे जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। ग्राम प्रधान पप्पू गोंड और ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने आपूर्ति ठप कराई। हाई वोल्टेज करेंट से जय प्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव, कंचन सिंह, रमेश ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश यादव, लालचंद कोल, सुदामा कोल, आदित्य नारायण, लक्ष्मण सिंह, दशरथ यादव, अरुण कोल, रामबचन कोल, मनोज सिंह, रामअवतार सिंह समेत कई घरों की वायरिंग, पंखे, कूलर, इनवर्टर समेत अन्य बिजली के उपकरण जल गए। लाइट बंद करने के दौरान कुछ लोगों को करेंट का हल्का झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed