फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   High speed bike collided with tree, young man died

Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Tue, 24 Jun 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
High speed bike collided with tree, young man died
चकिया नौगढ़ मार्ग पर लोलार चुआं लौवारी छलका के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार अमृतपुर निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई। पूरी रात शव सड़क पर ही पड़ा रहा। सोमवार सुबह युवक की मौत का पता चला। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय थाना के अमृतपुर गांव निवासी बबुंदर चौहान का पुत्र सुजीत कुमार (21) रविवार रात किसी काम से चकिया आया था। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। युवक के वापस न लौटने पर परिवार वाले चिंतित थे। सुजीत का मोबाइल फोन भी बंद मिला। सोमवार सुबह लोग नौगढ़-चकिया मार्ग पर गुजर रहे लोगों ने सड़क के किनारे युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव के कपड़ों की तलाशी ली। इस दौरान मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुजीत अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed