फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Heavy storm blown off the roof, power supply stopped

तेज आंधी से उड़े टाट छप्पर, बिजली आपूर्ति रोकी

Tue, 26 May 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Heavy storm blown off the roof, power supply stopped
पीडीडीयू नगर। तेज धूप और लू के बाद मंगलवार की शाम मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी चली। धूल भरी तेज हवाओं की वजह से जगह जगह छप्पर उड़ गए। चहीं खेतों में रखे पुआल और भूसा बिखर गए। बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। हवाओं की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से गर्मी सितम ढा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानी भी गर्मी को लेकर रेड एलर्ट जारी कर चुके हैं। सोमवार से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए और नौतपा की शुरूआत हुई। मंगलवार को भी दिन भर लू चली और तेज घूप से लोग परेशान रहे। इसी बीच शाम सात बजे अचानक तेज आंधी चली। धूल भरी तेज आंधी से बचने के लिए सड़क पर चल रहे लोग कहीं न कहीं छिप गए। वहीं सड़क के किनारे दुकानों के छप्पर उड़ गए। वहीं खेतों में रखी पुआल और भूसा भी बिखर गए। आंधी की वजह से गर्मी से कुछ देर के लिए निजात मिली है। वहीं किसानों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में बारिश के भी योग होते हैं। कवि घाघ की कवित्त के अनुसार रोहिणी बरसे, मृग तपे अदरा कुछ कुछ जाए, कहे घाघ सुन घाघणी स्वान भात न खाए। ऐसे में तेज धूप के बाद अचानक मौसम परिवर्तन शुभ संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed