{"_id":"6a4ea9180b7fa8052e03ec86","slug":"hearing-in-the-shankar-pandey-case-adjourned-now-scheduled-for-july-17-chandauli-news-c-313-1-svns1007-155631-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शंकर पांडेय मामले में सुनवाई टली, अब 17 जुलाई को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शंकर पांडेय मामले में सुनवाई टली, अब 17 जुलाई को होगी
विज्ञापन
बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी और अंशुमान सिंह हत्याकांड में वांछित शंकर पांडेय से जुड़े मामले में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह (कक्ष संख्या-1) की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।
इससे पूर्व की सुनवाई में अदालत ने शंकर पांडेय के लगातार फरार रहने पर उसके खिलाफ धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी करने का आदेश दिया था। साथ ही उसके जमानतदारों को भी नोटिस जारी किया गया था।
अभियोजन के अनुसार, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव निवासी अंशुमान सिंह की 21 मार्च 2020 को शहर के सकलेनाबाद क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शंकर पांडेय नामजद आरोपी है। उसके खिलाफ पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है, लेकिन वह अब तक फरार है। उल्लेखनीय है कि होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की 29 मई को हुई हत्या के मामले में भी शंकर पांडेय मुख्य आरोपी है। दोनों मामलों में उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।