फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Health workers expressed protest by tying black band

काली पट्टी बांधकर स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया विरोध

Sat, 27 Feb 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Health workers expressed protest by tying black band
चंदौली। पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई के कर्मचारियों का शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। मांगों पर अमल किए जाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी अपने हक और अधिकार को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सरकार लगातार उपेक्षात्मक रवैया अपनाए हुए है। सरकार के उपेक्षा के चलते फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, नर्सेज, एक्सरे टेक्निशियन, सेवा प्रदाता आदि स्वास्थ्य कर्मियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। जिला मंत्री आरके यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्री मांगों, संविदा कर्मियों को नियमित करने, केंद्रीय कर्मियों के समान भत्ता, डीए के अलावा जबरन सेवा निवृत्ति बंद करने एवं नई नियुक्तियां शुरू करने की मांग की जा रही है। इस मौके पर उपमहामंत्री डा. आनन्द मिश्रा, मन्ना प्रसाद, जंगबहादुर, अनुरोध राम, डा. जेएन राय, डा. शाकिर अली, अनिल कुमार, दिलीप मौर्या आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed